:- ब्यूरो रिपोर्ट!
एलेक्सिया के हार्ट सर्जन डॉक्टर धीरज शांडिल्य के नेतृत्व में चिकित्सक दल प्रधानमंत्री के आपातकाल सुरक्षा निर्वहन के बाद अब फिर से सरकारी आदेशानुसार एलेक्सिया अस्पताल गृह मंत्री अमित शाह के बेगूसराय के कार्यकर्म के लिए पूरी तरह चाक चौबंद है , आईं सी यू ,मॉडर्न ऑपरेशन थियेटर गृह मंत्री अमित शाह जी के लिए विशेष कमरा तैयार कराया गया है .
सभा स्थल पर किसी भी आपातकाल घटना दुर्घटना में रक्त नली से अत्यधिक रक्त का बह जाना ही मौत का कारण होता है . ज्ञातब्य हो कि उत्तर बिहार में रक्त नली के एक मात्र सर्जन बेगूसराय के डॉक्टर धीरज शांडिल्य ही हैं .
इस बाबत केंद्रीय टीम के सदस्य और एस पी जी की दल ने अस्पताल के चप्पे चप्पे का मुयायना किया . गृह मंत्री के लिए एक पूरा फ्लोर रिजर्व किया गया है . गृह मंत्री के ग्रुप की ब्लड भी तैयार रखी गई है .कार्यकर्म जी डी कॉलेज के प्रांगण में एक बजे से होना है . हार्ट चेस्ट और रक्त नली इमरजेंसी के लिए डॉक्टर धीरज शांडिल्य और कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ के रूप में उनकी टीम में डॉक्टर अमरेंदू कुमार को रखा गया है .इसके अलावा सदर अस्पताल की एक टीम सभा स्थल पर एम्बुलेंस में मौजूद रहेंगी .




