रिपोर्टर– राजीव रंजन ।
मधेपुरा में बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने बाइक चालक को गोली मारकर बाइक लेकर अपराधी हुए फरार,मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस।
मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन गांव में चुल्हाय चौक से आगे बदमाशों ने बाइक छिनने के दौरान एक युवक को मारी गोली। गंभीर हालत में युवक का जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है इलाज। बता दें कि घायल युवक मठाही निवासी वार्ड संख्या 6 निवासी सफेन्द्र यादव का पुत्र 22 वर्षीय दिलखुश कुमार बता जा रहा है। बहरहाल गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इलाजरत दिलखुश कुमार ने बताया कि वह सुखासन गांव अपने मामा घर भोज खाने गया था। रात करीब 9 बजे वापस घर लौटने के दौरान चुल्हाय चौक से आगे एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों उनको रोक कर बाइक का चाबी छीन लिया। गाड़ी बंद होने के बाद मोबाइल और बाइक भी छीन कर फरार हो गया। बदमाशों ने उनके ऊपर दो गोली चलाया। एक गोली कनपट्टी के बगल से निकल गई और दूसरी गोली उनके जांघ में लगी है। वहीं हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं इस मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि इस मामले में अभी तक थाना को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बाइट: घायल युवक। बाइट: घायल युवक का परिजन।




