पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ।कभी दिन दहाड़े चोरी तो कभी छिनतौरी की घटना से आम आदमी त्रस्त है। ताजा मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय के पटना गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित बतीस भंवरिया मोड़ के समीप अंशु ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरों ने दिनदहाड़े लगभग चार लाख रुपए की कीमत की सोना एवं चांदी के जेवरात चुरा ले भागे। इस बात की खबर पाकर दुकानदार अपने दुकान पहुंचकर देखा और इस संबंध में नगर थाना को सूचना दिया । नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर चोरी के इस हुई दिनदहाड़े वारदात की छानबीन करने में जुटी हुई है। इस संबंध में दुकानदार का कहना है कि वह प्रतिदिन की तर्ज पर आज भी अपने दुकान को मुख्य दरवाजा खोलने के बाद पास के चापाकल पर पीने के लिए पानी लाने गया था। इस दौरान मौका पाकर चोरों ने चार किलोग्राम चांदी एवं 10 ग्राम सोना जिसकी कीमत लगभग 4लाख रूपये से अधिक बताई जाती है चुरा कर ले भागै।इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष का कहना है कि दुकानदार के द्वारा जिस अलमीरा से सोना एवं चांदी चुराने की बात कही जा रही है उस अलमीरा में ताला लगा हुआ था ।जिस अलमारी में ताला लगा था उससे कैसे चोरी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है ।
बाइट ज्वेलर्स दुकान के मालिक
बाईट दिवाकर कुमार विश्वकर्मा नगर थाना अध्यक्ष जहानाबाद




