कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त शुक्रवार 26.04.2024 को दो पाली में पीठासीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम पाली में 16 एवं द्वितीय पाली में 18 पीठासीन पदाधिकारी प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा कार्मिक कोषांग को उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण कर पीठासीन पदाधिकारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने की कार्रवाई का अनुश्रवण किया गया एवं स्वयं भी प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित प्रशिक्षुओं को कई अहम जानकारियां उनके द्वारा प्रदान की गई।




