पंकज कुमार जहानाबाद।
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार आज जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर से जिले के विभिन्न महादलित टोलों में मतदाता जागरूकता मोटर साईकिल रैली निकाला गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद सदर प्रखंड में विभिन्न महादलित टोलों में तथा नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता मोटर साईकिल रैली निकाला गया तथा मतदाताओ को 01 जून, 2024 को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद सदर प्रखंड के साथ साथ अन्य सभी प्रखंडों में संबंधित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के नेतृत्व में विकास मित्रो द्वारा मतदाता जागरूकता मोटरसाइकिल रैली निकाला गया।




