प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने भूतपूर्व सैनिक के बेटे को पहले अपहरण किया फिर हत्या कर दिया है। दरअसल बेगूसराय में दो दिन से गायब छात्र का शव गंगा नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया गया है। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और4 परिजनों ने स्थानीय थान पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु भारद्वाज नगर निवासी कौशल कुमार के पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गई है। कौशल कुमार रिटायर्ड सैनिक हैं और फिलहाल बिहार पुलिस के डायल-112 की गाड़ी के मुफस्सिल थाना में चालक हैं। घटना के संबंध में कौशल कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने मेरे पुत्र अंगद को फोन करके बुलाया जिसके बाद वह वापस नहीं आया। वापस नहीं लौटने पर शिक्षक को फोन किया तो उसने पहले अंगद के आने की बात कही, फिर पूछताछ करने पर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। खोजबीन के दौरान मटिहानी थाना क्षेत्र के चकोर गंगा घाट से उसका शव बरामद किया गया है आशंका है उसकी पीट पीट का हत्या की गई और फिर तेजाब डाल दिया गया। बताया जा रहा है कि अंगद आईआईटी की तैयारी कर रहा था। घटना से आक्रोशित लोग मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा है कि अपहरण कर हत्या की गई है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की पुलिस अधिकारी ने इसमें लापरवाही बरती है उस पर कारवाई हो।इस संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि अपहरण कर हत्या की बात सामने आई है पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर रही है। हत्या कैसे की गई है यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट- कौशल कुमार, मृतक के पिता
बाइट- अमरेंद्र कुमार अमर सांसद प्रतिनिधि
बाइट- सुबोध कुमार , डीएसपी बेगूसराय




