झंझारपुर लोकसभा से 10 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं- डीएम!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने किए प्रेस कॉन्फ्रेन्स

मधुबनी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा –
झंझारपुर लोकसभा से 10 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। वही मतदाताओं के लिए मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने को लेकर हर ऐसे आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर तैयारी किया गया है। मतदान केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाएं मतदान केंद्र पर 40-50 मतदाताओं को बैठने को लेकर केंद्र भवन अथवा परिसर के अन्य भवन में कुर्सी की व्यवस्था कर प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। वैसे मतदान केंद्र जहां भवन में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध नहीं है।जल्द चिन्हित कर सेड निर्माण की जा रही है। मतदान केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र पर चापाकल नहीं है। ऐसे में नगर निगम के द्वारा पानी टंकी की व्यवस्था करेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आशा कर्मी हीट वेव से संबंधित आवश्यक दवाओ के साथ एवं एंबुलेंस प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सक्षम ऐप पर पी डब्लू डी मतदाताओ द्वारा किए गए आवेदन के आलोक में मतदान कराने हेतू वाहन की व्यवस्था की गई है। वही झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन हेतु सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया की असामाजिक तत्व चुनाव में किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन करते है तो निरोधात्म कारवाई किया जाएगा। तथा 11325 असामाजिक तत्वों पर नोटिस किया गया। साथ ही सी.सी .ए 3 के तहत 181 प्रस्ताव भेजा गया है। वही बताते चलें कि झंझारपुर संसदीय क्षेत्र के लिए तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है।

Join us on:

Leave a Comment