धर्मेंद्र पांडे!

कलम की जगह हाथ में जूते लेकर क्लास रूम में जाते है पॉलिटेक्निक के छात्र!
बरसात के कारण कॉलेज परिसर में पानी लगे होने से उत्पन्न हुई समस्या!
, छात्र ने दिया आंदोलन की चेतावनी , कॉलेज के प्राचार्य ने कहा जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लगा है जल जमाव!
दरभंगा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र अपने ही कॉलेज कैम्पस में क्लास करने के लिए हाथ में जूते लेकर जाना पड़ता है और यह स्थिति इसलिए बन आई की कालेज के एक हिस्से में बरसात होने के कारण भारी जल जमाव हो गया है और इसी रास्ते छात्रों को आना और जाना पड़ता है यही कारण है की कॉलेज में ड्रेस कोड लागू होने के कारण उन्हें क्लास करने इन्ही पानी के बीच से जाना परता है ऐसे में छात्र जिन हाथो में कलम लेकर क्लास रूम जाते थे आज उन्ही हाथो में जूते लेकर जाने को मजबूर है । यही कारण है की अब छात्र समस्या का निदान जल्द नहीं होने पर आंदोलन करने को मजबूर होने की बात कह रहे है ।
बरसात के पानी से परेशान छात्र सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण एक तो लम्बे समय के बाद कालेज खुला है पढ़ाई पूरी करने के लिए कॉलेज आना और क्लास करना बेहद जरूरी है लेकिन बरसात के कारण कॉलेज परिसर में लगे जल जमाव के कारण उनलोगो को क्लास रूम तक जाने में बहुत कठिनाई होती है ड्रेस कोड का पालन करते हुए जूते पहन कर ही कालेज आना है ऐसे में पानी पार करने समय जूते को हाथ में लेकर ही जाना पड़ता है । कई बार खुले पाँव इन पानी में आने जाने पर कुछ छात्रों के पाँव में चोटे भी आ गयी है | उन्होंने कहा की कालेज प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन हल नहीं निकला अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही इसके खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा ।
वही कॉलेज के प्रिंसिपल डाक्टर के. के. पाठक ने बताया की कॉलेज में जल निकासी की ठीक व्यवस्था नहीं होने के कारण जल जमाव की समस्या बरसात के समय उत्पन्न हो जाती है कई बार नगर निगम के सहयोग से पानी की निकासी कराई गयी है । आगे भी पानी निकासी के लिए निगम प्रशासन को लिखा गया है इसके अलावा उन्होंने बताया की संबंधित विभाग को जल निकासी और सड़क निर्माण के लिए कई बार लिखा गया लेकिन किसी कारण अब तक नहीं बनने से यह समस्या आती है इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा |




