पटना :- आरपीएफ ने किया शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

मोकामा आरपीएफ ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरपीएफ टास्क टीम मोकामा सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और उनकी टीम के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 02333 में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु निगरानी करते हुए क्यूल से मोकामा के बीच S-8 कोच से आरोपी को शराब के साथ दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकुमार, उम्र- 25 वर्ष, पिता गणेश प्रसाद , साकिन – तत्वा टोला मोकामा, वार्ड नंबर -8, थाना- मोकामा ,जिला-पटना के रूप में हुई है l उसके पास से 80 बोतल झारखंड निर्मित देशी शराब लैला बरामद की गई । बाद में गिरफतार व्यक्ति ज़ब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी मोकामा को सौंप दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें