उपमुख्यमंत्री ने की प्रमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश !

SHARE:

रिपोर्ट: धीरज शर्मा

बहुत कार्य करने को है बाकी: तार किशोर प्रसाद

भागलपुर। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तार किशोर प्रसाद ने समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ प्रमंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से योजना, राजस्व संग्रहण के अलावा स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी फीड बैक लिया. उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों की बातें गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. समीक्षा बैठक में भागलपुर सांसद अजय मंडल, भागलपुर विधायक अजीत शर्मा, कहलगांव विधायक पवन यादव, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल, महापौर सीमा शाह, जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. इसके पहले डिप्टी सीएम ने भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मानव संसाधन सप्ताह के अवसर पर यूनियन बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य हेमन्त कुमार सिन्हा, अस्पताल अधीक्षक डॉ असीम दास, यूनियन बैंक के अधिकारी व कई डॉक्टर मौजूद थे. वही समीक्षा भवन में औरत नगर निगम अधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक कर नगर निगम के कई मुद्दे जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए साथ ही साथ नगर निगम के बाद सैंडिस कंपाउंड मैं चल रहे स्मार्ट सिटी के कई परियोजनाओं के कार्यों का भी अवलोकन करते हुए स्मार्ट सिटी परियोजना के इंजीनियर को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए| आपको बतादें कि डिप्टी सीएम ने दिन की शुरुआत बरारी स्थित कुप्पाघाट में संत महर्षि मेंही के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कर की .

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें