अरविंद कुमार

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर तैनात अठमोहान एसएसबी के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र के झंझरा गांव के समीप से 41.5 किलोग्राम गाजा के साथ दो नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अठमोहन एसएसबी कैंप के प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नेपाल से भारी मात्रा में गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं .तभी तुरंत कार्रवाई करते हुए सीमा क्षेत्र के झंझरा गांव के समीप नाका लगाकर दो नेपाली तस्कर को धर दबोचा गया .जिसके पास से 41.5 किलोग्राम गाजा जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर की पहचान नाकछेद मुखिया व पुकार मुखिया नेपाल बारा जिले के सिमरौनगढ़ निवासी है।




