रिपोर्ट – कुंदन कुमार!
बांका पुलिस ने अंतराज्यीय हथियार तस्करों के मनसूबों पर फेरा पानी
5 देसी पिस्टल व 10 मैग्जीन सहित दो वाहन भी किये जब्त!
:लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस तंत्र सक्रिय मोड में दिख रही है। इसको लेकर डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डाॅ सत्य प्रकाश भगत के निर्देश पर विशेश छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम शनिवार को जिले के बाराहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के हथियार से बंगाल में आतंक मचाये जाने की साजिश को नाकाम किया है। जानकारी के मुताबिक विशेष कार्य बल पटना से मिली जानकारी के आधार पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अर्चना कुमारी के नेतृव में की गई कार्रवाई में भागलपुर – दुमका मुख्य मार्ग पर लीलावरण गांव के करीब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो पीकअप वैन से पांच देसी पिस्टल, 10 मैग्जीन , व दो मोबाइल बरामद करते हुए अंतरार्जिय गिरोह के दो हथियार तस्कर को गिरफतार किया। गिरफतार तस्कर पश्चिम बंगाल के वरदमाद जिले के हाजिनगर रेल फाटक ओके रोड आसन सोल निवासी मो आलम एवं मो बाबूटोला खान पटटी आसनसोल के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में गिरफतार तस्करों ने बताया कि वे हथियार मुंगेर से पश्चिम बंगाल आसानसोल लेकर जा रहे थे। जिसे पुलिस ने गिरफतार करते हुए उसके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके लिए जिले से लेकर राज्य के सभी थानों से रिपोर्ट ली जा रही है। जिसकी जानकारी एसपी व एसडीपीओ ने दी। शनिवार को हथियार तस्कर की गिरफतारी में बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान, बौंसी के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार ठाकुर, रितेश कुमार सिंह, पंजवारा के थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य तकनीकी शाखा कर्मी व पुलिस बल शामिल थे।




