दस दिवसीय महायज्ञ को लेकर 5100 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा!

SHARE:

रिपोर्टर — अमरेन्द्र कुमार

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र स्थित मधवापुर प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को भौगाछी में श्रीसीताराम नाम जाप महायज्ञ के आयोजन को लेकर 5100 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में अगले बगल के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं के साथ कलश शोभायात्रा साहरघाट होते हुए भारत नेपाल सीमा पर स्थित अखरहरघाट संगम तट पर पहुंची। जहां पुरे विधी विधान के साथ कलश में पवित्र जल भर कर शोभायात्रा साहरघाट होते हुए पुनः वापस यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विद्वान पंडितों के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र कलश को स्थापित कर दस दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान आयोजन समिति की तरफ से पेयजल, एम्बुलेंस आदि की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि यह दस दिवसीय आयोजन 8 अप्रैल तक चलेगा। जहां 108 कीर्तन कुंडों में श्री सीताराम नाम जप किया जाएगा। साथ ही विद्वान पंडितों के द्वारा हवन एवं प्रसिद्ध कथावाचक के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक विधि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मधवापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी के नेतृत्व में साहरघाट थाना, मधवापुर थाना एवं एसएसबी गंगौर एवं जिला पुलिस बल सहित दो दर्जन से अधिक जवानों के द्वारा सक्रिय सहयोग दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में अनिल जी महाराज, सुरेंद्र जी महाराज, मोहन गुप्ता, सुरेश महतो, नागेंद्र कुमार महतो, हरी साह, ललन यादव, सुमन ठाकुर, बिकाऊ यादव, संजय यादव, उदिप यादव, बौएलाल ठाकुर, राम उदार यादव सहित इलाके भर के सैकड़ों लोग जुटे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment