कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। पुरानी रंजिश में खेत से लौट रहे चाचा को भतीजे ने गोली मार दी। इस घटना में चाचा की हालत गंभीर हो गई। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के नकतौल गांव में खेत से लौट रहे तकतौल गांव निवासी स्वर्गीय रेंगई बिंद के लगभग 60 वर्षीय पुत्र राम बच्चन बिंद को उसके भतीजे डोमा के पुत्र चितु बिंद ने गोली मार दिया। गोली लगने के बाद रामबचन घटनास्थल पर ही गिर पड़े। आस पास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोरी लगने से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को रेफर कर दिया गया। वही गोली मारकर फरार हुए आरोपी को पुलिस द्वारा गांव के बाहर पकड़ लिया गया और उसे थाना ले जाया गया। थाने में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




