रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी नवनिर्मित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव के संचालन में मोदी संग आपन बिहार विडियो सांग लांचिंग
कार्यक्रम का लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले मधुबनी लोकसभा के सांसद और पार्टी द्वारा 2024 के लिए घोषित प्रत्याशी डॉक्टर अशोक यादव, विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, जिला प्रभारी अर्जुन सहनी एवं जिला अध्यक्ष शंकर झा को मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस के साथ ही मोदी संग आपन बिहार कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे, सुनील कुमार मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेल संयोजक राजीव झा, उपाध्यक्ष राधा देवी, मीन देवी, प्रतिमा रंजन, प्रफुल्ल चंद्र झा, रंधीर ठाकूर उर्फ राजा, पवन शाह, रामू सिंह, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, मनीष झा उद्धव, रामबालक चौधरी, रामू सिंह, रामविलास भारती, लोकसभा संयोजक प्रशांत ठाकुर, प्रभांशु झा सोनू, बैद्यनाथ यादव, नागेंद्र भारद्वाज, अशोक राम, आदित्य झा, सक्सेना सिंह, पिंटू रौनियार, बद्री राय, रंजन प्रसाद, कन्हैया साह, मनोज श्रीवास्तव, मुन्ना ठाकुर, चंदन चौधरी सहित जिला के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज 10 वर्षों के शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा है। सैनिक सामरिक मामलों में देश आत्मनिर्भर बन रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के साथ ही आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने का कार्य किया गया है। पत्थरबाजी अब नहीं हो रही है। देश आज आर्थिक और सांस्कृतिक रूप मे मजबूत हो रही है। रेल एवं सरक के विकाश को लेकर काफी कार्य किया गया है। आगे श्री यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बिहार सहित केंद्र में 400 के पार जीतने का संकल्प ले चुकी है। हम जनता से अपील करते हैं देश के विकास को देखते हुए, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप अपना मतदान करें।




