रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
– मधुबनी जिले के विभिन्न सरको पर होली के हुडदंग मे दो चक्के वाहन सवारों को गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। मधुबनी पौखरौनी सरक हो, चाहे कलुआही थाना क्षेत्र स्थित एन एच 527 बी, या अरेर थाना क्षेत्र स्थित 527 बी के साथ ही बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर की सरको पर होली के अति उत्साह में लापरवाही के साथ वाहन चलाने के कारण दर्जनों लोग गंभीर रूप से धायल हो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। वही बेनीपट्टी महमदपुर पुल के समीप एक दुर्घटना हुई। जिसमें एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया है, घटना इतनी जबरदस्त थी कि तेज रफ़्तार बाइक पर बैठे युवक पुल की रेलिंग से टकराने के बाद बेसुध हो सड़क पर देर तक पड़ा रहा। रास्ते से सफर कर रहे राहगीरों का नजर जब परा तो घटना की जानकारी प्रशासन व बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद अस्पताल से तत्क्षण एम्बुलेंस व प्रशासनिक वाहनों का काफिला मौके पर पहुंची। जहां से गंभीर रूप से घायल को एम्बुलेंस में लादकर बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घायल युवक का पहचान साहरघाट थाना मुख्यालय बाड़ा टोल का लखीन्द्र ठाकुर के पुत्र राजा ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं उसके साथ एक युवक बाइक पर पीछे बैठा था जिसकी पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में रोहित को कोई चोट नहीं आई है। रोहित ने बताया कि वे दोनों किसी काम से बौरहर के रास्ते पैशन प्रो से मधुबनी जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ़्तार काफी तेज थी। जो कि महमदपुर पुल पर अनियंत्रित होकर दुर्घ्त्नाग्र्स्त हो गई। इधर बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल में घायल को भर्ती किया गया है। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार कर मधुबनी सदर अस्पताल भेजे दिया गया है।




