कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। भगवानपुर थाना के क्षेत्र के जैतपुर कला पंचायत के रामावतपुर गांव में मंगलवार को भगवानपुर थाना अध्यक्ष उदय कुमार अपर थाना अध्यक्ष रंजय कुमार एलटीएफ प्रभारी आनंद कुमार तथा अर्धसैनिक बल के द्वारा संयुक्त रूप में कैमूर के पहाड़ी तलहटी में बसे कई गांव में छापेमारी की गई जिसमें रामावतपुर गांव से पुना मुसहर के पुत्र पिंटू मुसहर तथा केदार मुशहर के पुत्र गुरु चरण मुसहर के पास से 55 लीटर देसी निर्मित महुआ शराब अलग-अलग प्लास्टिक के गैलन घर में छुपा कर रखे गए शराब बरामद किया गया, वहीं पुलिस ने टोड़ी पंचायत के हरिपुर गांव में छापेमारी कर बुद्धु मुसहर के पुत्र छोटेलाल मुसहर के पास से 55 लीटर देसी निर्मित महुआ शराब बरामद किया गया पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर बाबू शिव गोविंद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद तीनों पर प्राथमिक दर्ज कर जेल भेज दिया गया पूछे जाने पर अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अतिरिक्त अर्ध सैनिक बल के साथ कैमूर के पहाड़ी इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस ने तीन कारोबारी को 110 लीटर देसी निवेश महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है, शराब के कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी चलता रहेगा।




