डीएम अलंकृता पांडे ने किया स्वीप लोगो का विमोचन कर मतदाता जागरूकता दिया संदेश!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ट में जिला स्वीप लोगो का विमोचन कर मतदाता जागरूकता गतिविधि को प्रभावी बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 36-जहानाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु अधिसूचना की तिथि दिनांक 07 मई, 2024 को, नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि दिनांक 14 मई, 2024 को, संविक्षा की तिथि दिनांक 15 मई, 2024 को, नाम वापसी की तिथि दिनांक 17 मई, 2024 को, मतदान की तिथि दिनांक 01 जून, 2024 को, मतगणना की तिथि दिनांक 04 जून, 2024 को तथा वह तिथि जिसमें पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करनी है कि तिथि दिनांक 06 जून, 2024 को निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगो का विमोचन करते हुए बताया कि जिस प्रकार हम होली पर्व में अपने-अपने घर में आये है, उसी प्रकार हमें 01 जून, 2024 को देश के महापर्व मतदान दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों मे आकर अपना मताधिकार का उपयोग करेंगे और एक सुदृढ़ लोकतंत्र का निर्माण करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान में शामिल होना प्रत्येक जिम्मेदार मतदाता का अपने देश के मतदान करना आपका संवैधानिक अधिकार एवं कत्र्तव्य दोनों है। आप अगर मतदान नहीं करते है, तो आप इस अधिकार से वंचित हो रहे है। साथ हीं आप अपने कत्तव्यों से भी विमुख हो रहें है। अतः मतदान दिवस को होली, दषहारा, ईद जैसे त्योहार समझते हुए उल्लास एवं उमंग के साथ मतदान केन्द्र पर जा कर मतदान करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रषासन द्वारा प्रभावी प्रयास किये जा रहें है, कि मतदान के प्रतिषत में बढ़ोतरी हो सके। इस कार्य हेतु जिले के सभी पंचायत, गाँव, टोलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ हीं जहाॅ कम प्रतिषत मतदान हुए है, वैसे क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता चैपाल कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं से सीधे सम्पर्क एवं संवाद कार्यक्रम किये जा रहें है। उन्होंने कहा कि जब आप मतदान करेंगे, तभी आप नैतिक रूप से स्वस्थ एवं अच्छी सरकार बना सकेंगे। उन्होंने बताया कि कमजोर तबके के लोगों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रषासन द्वारा विषेष व्यवस्था की जा रही है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर ले जाने हेतु वाहन एवं ट्राई-साईकिल की व्यवस्था की जा रही है। साथ हीं निर्भिक, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान हेतु जिला प्रषासन द्वारा कई स्तर पर सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। असामाजिक तत्वों एवं मतदान में बाधा डालने वाले तत्वों पर प्रषासन की कड़ी नजर है। उन पर षिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर सर्वाधिक मतदान होगा, वहाॅ के बी0एल0ओ0 एवं मतदान कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर समाहत्र्ता ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित मतदान कराने हेतु फलाईंग स्काॅएड, जोनल दण्डाधिकारी, गस्ती दल दण्डाधिकारी, एस0एस0टी0 सहित अन्य व्यवस्थाऐं की जा रहीं है। साथ हीं जिले में आर्दष आचार संहिता के अनुपालन हेतु तत्परता से कार्य किये जा रहें है।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग कंचन कुमारी झा ने बताया कि जिला प्रषासन मतदाताओं को हर स्तर पर जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रही हैं। रैली, नुक्कड़ नाटक, चुनाव पाठषाला, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में बुजूर्ग एवं वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांगों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन काको प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया। साथ हीं विद्यालय के समस्त षिक्षकगण एवं प्रधानाध्यापक तथा छात्रों की बहुत अच्छी तैयारी की गई थी। मौसम की प्रतिकुल समय में भी इतनी अच्छी तैयारी प्रषंसनीय है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारीगण बढ़ौना पंचायत के विभिन्न टोलों एवं वार्डों से आम जनों, जन प्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया एवं लोगों को विभिन्न गलियों एवं टोलों में जा-जा कर मतदान के संबंध में प्रेरित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रमों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ अपर समाहत्र्ता श्री ब्रजेश कुमार, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा, नोडल पदाधिकारी, पी.डब्लू.डी. -सह- सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती माला कुमारी, निर्वाचन आई0काॅन श्री अमित कुमार तथा श्री अजीत कुमार द्वारा लोगो का विमोचन किया गया तथा मतदाताओं से मतदान में भाग लेने का अपील किया।

Join us on:

Leave a Comment