कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। जिले के रामगढ़ प्रखंड के आदर्श गर्ल्स प्लस टू विद्यालय के इंटर आर्ट्स की छात्रा अभिलाषा कुमारी ने इंटरमीडिएट में राज्य में कला संकाय में पांचवा स्थान हासिल किया है। अभिलाषा ने 468 अंक प्राप्त किया है।अभिलाषा ने बताया कि मेरी सफलता का सारा श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के साथ साथ माता पिता को जाता है।लक्ष्य और समर्पण के साथ सही दिशा में प्रयास करने पर सफलता जरूर मिलती है। आगे ग्रेजुएशन के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है।पिता विजय कुमार साह रामगढ़ बाज़ार में ज्वेलरी की दुकान चलाते है।माता सीता देवी गृहणी है। इसके अलावा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज की छात्रा रचना कुमारी 452 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही।प्लस टू हाई स्कूल बसही बसावन कुदरा की छात्रा सबीना खातून 447 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रही।कॉमर्स में इंटर स्कूल करणपुरा दुर्गावती की छात्रा वंदना सिंह और भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज की पलक पटेल पहले 445 अंक लाकर जिला टॉपर रही।अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल भभुआ की खुशी पटेल 444 अंक लाकर दूसरे स्थान पर भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज के अमन कुमार और अटल बिहारी सिंह हाई स्कूल की शालू कुमारी 438 अंक लाकर का तीसरे स्थान पर रही। साइंस में प्रोजेक्ट शांति बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनिया की छात्रा सुरभि सिंह 471 अंक कलाकार जिला टॉपर रही। प्लस टू हाई स्कूल भगवानपुर की छात्रा अदिति प्रिया 466 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही। प्लस टू हाई स्कूल भभुआ के छात्र अमन दुबे और सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज की छात्रा सुलेखा कुमारी 459 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।




