एन यूजे (बिहार)के तरफ से पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर में शनिवार को एन यूजे (बिहार)के तरफ से पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।इस दौरान मुजफ्फरपुर क्लब में सदस्यों ने एक दुसरे को अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी.. एन यू जे (बिहार )के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने संघटन के सभी सदस्यों को होली के शुभकामनाएं दी।इस दौरान अपने विचारों को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि होली हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है।आपसी भाईचारा के साथ गीले शिकवे भूलकर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए। यह पर्व एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह की भावना पैदा करता हैं एवं रिश्तों में मिठास लाने का काम करता है। होली के दिन लोग अपने सारे गिले- शिकवे मिटाकर प्रेम और स्नेह के साथ एक-दूसरे से गले मिलते हैं और इस पर्व की बधाई देते हैं। इस मौके पर NUJI के जिला उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने शायराना अंदाज में अपने विचारों को वक़्त करते हुए कहा कि मियाँ तू हम से न रख कुछ गुबार होली में कि रूठे मिलते हैं आपस में यार होली में मची है रंग की कैसी बहार होली में हुआ है ज़ोर-ए-चमन आश्कार होली में अजब ये हिन्द की देखी बहार होली में …. होली में हुड़दंग नही बल्कि प्रेम ,स्नेह प्यार,मोहब्बत से एक दूसरे में रंग भरने की भावना होनी चाहिए होली खेलने वाले के अंदर जिससे जीवन सराबोर हो जाये … इस होली मिलन समारोह में संगठन के कई साथियों ने बढ़ चढ़ कर होली मनाया …इस कार्यक्रम में वरीय पत्रकार रितेश अनुपम,के.के कौशिक,प्रेम शंकर मिश्रा,अरविंद मिश्रा,प्रभात कुमार,कुंदन कुमार,तारकेश्वर तिवारी,संजीव कुमार,मुकेश चौरसिया,प्रियांक सौरभ,संतोष तिवारी,मनोज कुमार,अभिषेक कुमार,मुकेश ठाकुर,आकाश कुमार,अरविंद अकेला,राजेश कुमार,सुशील कुमार मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment