रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क
:पटना प्रक्षेत्र की आईजी गरिमा मल्लिक शुक्रवार को बिहारशरीफ पहुंचीं। उन्होंने एसपी अशोक मिश्रा, नालंदा जिले के कई पुलिस उपाधिक्षको एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण,लोकसभा चुनाव,रमजान,होली, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की त्वरित निष्पादन, पुलिसिंग में सुधार, थाना स्तर पर कार्यप्रणाली, आमजन की समस्याओं का निवारण, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव कायम रखने, शराबबंदी कानून का पालन, चुनाव तैयारी, यातायात व्यवस्था सुधार, पुलिस कर्मियों के कल्याण, और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
आईजी गरिमा मल्लिक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से करें।

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति संवेदनशील रहने और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार लाने पर भी जोर दिया।
एसपी अशोक मिश्रा ने आईजी गरिमा मल्लिक को जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है।
बाइट।गरिमा मलिक आईजी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




