सीट शेयरिंग के बिना राजद का कैंडिडेट घोषित करने के बीच अखिलेश ने की लालू से मुलाक़ात, मीडिया से बचते नजर आये!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह अचानक आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए 10 सर्कुलर रोड पहुंचे तकरीबन आधे घंटे तक मुलाकात के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह बाहर निकले जहां मीडिया के सवालों से कतराते नजर आए दरअसल महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला अभी तय नहीं हुआ है बावजूद इसके लालू प्रसाद के द्वारा चार उम्मीदवारों को सिंबल देने की खबर मिलने के बाद अखिलेश सिंह लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे थे लेकिन उनसे क्या बातचीत हुई इस पर अखिलेश प्रसाद सिंह साफ-साफ बोलने से इनकार करते रहे हालांकि उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा बताते चले कि महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का मामला तय नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले लालू प्रसाद ने आधी रात में चार उम्मीदवारों को सिंबल दिया है जिससे महागठबंधन में सीट सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ

Join us on:

Leave a Comment