भारतीय स्टेट बैंक में आग लगने से महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में अचानक आग लग गई । आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है । घटना नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम चौक की है । अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी ,लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते बैंक के अंदर के कागजात एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए। अभी तक नुकसान का अनुमान नहीं लगाया जा सका है अब बैंक के पदाधिकारियों के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने की क्षति हुई है । लेकिन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह ऊपर से आसमानी बारिश भी हो रही थी लेकिन बैंक की मुख्य शाखा से धुआं ही धुआं उठ रहा था । सूचना पाकर दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है । लेकिन अब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें