भाजपा ने संकल्प पत्र बनाने के लिए आम जनों से सुझाव हेतु यात्रा की शुरुआत की

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भाजपा द्वारा संकल्प पत्र बनाने को लेकर आज से आमजनों का सुझाव लेने की प्रक्रिया को शुरू किया गाया है। बेगूसराय के स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कई कार्यकर्ताओं के साथ सुझाव बॉक्स में अपना सुझाव पत्र डालकर इसका शुभारंभ किया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा कि आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी पार्टी घोषणा पत्र जारी करती है, लेकिन बीजेपी संकल्प जारी करती है। पूरे भारत के विद्यार्थी, मजदूर, वकील, इंजीनियर या कोई भी विकास के लिए क्या होनी चाहिए इस सुझाब बॉक्स में डालेंगे। इसे भाजपा अपने संकल्प में शामिल और पूरा करती है। मोदी की गारंटी के लिए अपने-अपने सुझावों को हम लोग डाल रहे हैं। सभी 35 मंडल में आज से इसकी शुरुआत हो रही है। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र जारी करती है। इसके लिए आमजन से सुझाव ले रहे हैं, जो सुझाव आएंगे, जो समन्वय होगा, उसका संकल्प पत्र बीजेपी जारी करेगी। विकसित भारत के तहत जितने भी कार्य हुए, जितनी भी योजना चलाई गई, सभी आमजन इसमें सुझाव रख सकते हैं, इसके बाद संकल्प पत्र जारी होगा।

बाइट- राजकिशोर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष
बाइट- राजीव वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा

Join us on:

Leave a Comment