अनिल शर्मा

नवादा। बकरीद पर्व को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में डीएम यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि गृह विभाग के आदेशनुसार 4 अगस्त तक सार्वजनिक धार्मिक संस्थान आमजनों के लिए बंद रहेंगे। बकरीद पर्व में लोग अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करें। डीएम ने शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की। साथ ही सामूहिक नमाज अदा नहीं की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित शांति समिति के सदस्य बेहतर तरीके से सहयोग करें तो यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
डीएम ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण एवं सैंपल की जांच की जा रही है। केरल और महाराष्ट्र राज्यों में पॉजिटिव की संख्या में वृद्धि हुई है। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 से बचाव के लिए 73% लोगों को टीकाकरण दिया जा चुका है। डेढ़ लाख लोगों को टीकाकरण देना है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, नगर पंचायत, वारसलीगंज, हिसुआ एवं रजौली को निर्देश दिए कि इस त्योहार में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।कहीं भी गंदगी नहीं दिखाई देनी चाहिए। यह त्योहार 3 दिनों तक मनाया जाएगा। शांति समिति की बैठक में सभी प्रतिनिधियों से भी फीडबैक प्राप्त किया गया। इस दौरान शांति समिति के सभी सदस्यों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाने का संकल्प लिया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती, पुलिस अधीक्षक डीएस सावलाराम, अनुमंडल पदाधिकारी उमेश कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली चंद्रशेखर आजाद, डीएसपी उपेंद्र प्रसाद, नगर परिषद मुख्य पार्षद पूनम चंद्रवंशी तथा डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




