11 सौ बोतल नेपाली शराब के साथ पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

लोक सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही मधुबनी पुलिस एक्सन मोड में तीन शराब तस्कर गिरफतार

– मधुबनी जिले की पुलिस लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुरे एक्सन मोड में दिखाई दे रही है। लगातार शराब बरामद करने और शराब तस्कर को गिरफतार करने में पुलिस सफल होती दिखाई दे रही है।वही बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर शाम तस्करी कर परोसी राष्ट्र नेपाल से लाए जा रहे 1100 बोतल नेपाल निर्मित शराब के साथ तीन तस्कर को हिरासत में लिया है। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इसके साथ ही तस्वीर में प्रयोग किए जा रहे चार बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर का पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के पतौना गांव के हरिहर ठाकुर का पुत्र सोनू कुमार, अमर यादव का पुत्र आनंद कुमार,राजा राम ठाकुर का पुत्र दीपक ठाकुर के रूप में किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि समकालीन अभियान व विशेष छापेमारी के लिए पुलिस बल के साथ सरकारी वाहन से थाना के पी एस आई गौरव कुमार थाना से निकले हुए थे। जिन्होंने थाना मुख्यालय स्थित काली मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तो देखा कि हरलाखी क्षेत्र के साहपुर के रास्ते तेज रफ्तार में चार बाइक पर लदे नेपाली शराब के साथ तस्कर आ रहा था। पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ते ही तस्कर बाइक घूमा कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर तीन तस्कर को धर दबोचा गया। वही एक तस्कर भागने में सफल रहा। पकड़े सभी शराब तस्कर के बाइक पर बांधे बोरे की तलाशी लेने पर 1100 बोतल शराब बरामद हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सभी शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment