4 करोड़ 45 लाख की लागत से 30 योजना का शिलान्यास, तीन का हुआ उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास ने पकड़ी रफ्तार

मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए लोगों के लिए बडा़ दिन रहा। यहां मुख्य पार्षद बबिता शर्मा ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के चहुंमुखी विकास को लेकर 4.85 करोड़ 49 हजार की लागत से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्य पार्षद ने इस दौरान कुल 30 योजना का शिलान्यास किया।जबकि 3 योजना का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन को लेकर विद्यापति टावर के निकट सभी वार्ड पार्षदों के साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। जहां फीता काटकर मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, ईओ राकेश रंजन व अन्य सभी पार्षदों,जेई, कार्यालय कर्मी की मौजूदगी में उदधाटन किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद श्रीमती शर्मा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के बाद नगर परिषद के सभी वार्डों में विकास की गाड़ी तेज दौड़ेगी। शिलान्यास किए गए सभी योजनाओं में कार्य आदेश जारी कर दिया गया है। समय पर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कार्य करने का संवेदकों को निर्देश भी दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि 4 करोड़ 45 लाख 89हजार की लागत से नगर परिषद के विभिन्न 27 वार्डों में कुल 30 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। जबकि 39 लाख 60 हजार की लागत से तीन योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। जिन तीन योजनाओं का उद्घाटन किया गया उसमें वार्ड एक में नाला व सड़क, वार्ड 2 में पीसीसी सड़क व वार्ड 3 में पीसीसी एवं नाला सड़क का निर्माण हुआ है। इसके साथ ही सभी वार्डों में सड़क नाला आदि बनाया जाना है। उद्घाटन के मौके पर मुख्य पार्षद, ईओ के अलावा उप मुख्य पार्षद सबिया परवीन, कार्यालय कर्मी रमन कुमार मंडल,जेई जयप्रकाश,जेई दीपक राज, वार्ड पार्षद रीना देवी, ताहिरा खातून, दुर्गा राय, सुधीर राय, प्रकाश शर्मा, राम परी देवी, गंगा प्रसाद यादव, सुनीता देवी, सुनीता देवी, राजकुमार मंडल, सिंघेश्वर राय, शकीरा खातून, रोशन झा, उषा देवी, जगदीश पासवान, नीरू देवी, अंजू देवी, रीता देवी, सुलेखा कुमारी, रामसागर महतो, सुशील कुमार मंडल, गुर्जर शाह, विनोद साफी, शिव चौपाल, शांति देवी व सुजीत कुमार झा मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment