कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, कैमूर के दो बने मंत्री
कैमूर। शुक्रवार को राजधानी पटना में नीतीश कुमार के कैबिनेट की बैठक में कैमूर जिला को अहम स्थान मिला है। कैमूर जिला के चैनपुर विधायक जमा खाँ को और सासाराम/कैमूर भाजपा एमएलसी संतोष कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया गया है। एक साथ कैमूर में दो मंत्री के बनने के बाद जिले में खुशी की लहर है। मोहम्मद जमा खाँ को जदयू कोटे से मंत्री बनाया गया है। वही एमएलसी संतोष कुमार सिंह को भाजपा के कोटे से मंत्री बनाया गया है। जिसके बाद दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार की शाम राजधानी में शपथ लिया। पहली बार विधायक बने जमा खाँ तीसरी बार मंत्री पद का शपथ लिए संतोष सिंह कैमूर/रोहतास क्षेत्र से भाजपा एमएलसी चुने गए हैं और वह पहली बार मंत्री बने हैं हालांकि इस बार विधानसभा के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है। दूसरी बार एमएलसी बने संतोष सिंह पहली बार मंत्री बने पहली बार विधायक बने जमा खान तीसरी बार मंत्री पद की शपथ संतोष सिंह लिए। संतोष सिंह कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल अंतर्गत बघीनी गांव के रहने वाले हैं। वे लगातार दूसरी बार रोहतास/कैमूर क्षेत्र से एमएलसी चुने गए हैं और वह पहली बार मंत्री बने हैं।




