निभाष मोदी

आज तड़के सुबह भागलपुर बरारी बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी क्षेत्र में परीक्षा दिलाने आए कई लोगों की वज्रपात से घायल होने की सूचना है ,जिसमें घोघा व पक्कीसराय निवासी दिव्यांशु और भास्कर पूरी तरह घायल हो गया। जिसमें दिव्यांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और भास्कर की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। मीडिया से बात करते हुए भास्कर के भाई का कहना हुआ कि मुझे इस घटना की सूचना 09 बजे सुबह मिली।मेरे मोबाइल पर कॉल आया कि यहां भागलपुर बरारी के बियाड़ा क्षेत्र में जहां परीक्षा देने लोग आए हैं वहां दो लोग वज्रपात से काफी घायल हो गए हैं। मैं आनन-फानन में बरारी के बियाडा क्षेत्र पहुंचा ,घटनास्थल पर पहुंचते ही मैं दिव्यांशु और भास्कर को ढूंढने लगा परंतु वहां कोई नहीं दिखा फिर मैं परीक्षा स्थल पहुंचा वहां पर पता चला की एक लड़के की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई है और दूसरे लड़के की स्थिति काफी नाजुक है और मैं फिर अपने भाई के पास आया।वहां पता चला कि उसे पुलीस अपने कस्टडी में ले ली है और इलाज के लिए घायल को मायागंज अस्पताल ले जाया गया है।
वहीं दूसरी ओर वहां के परीक्षार्थियों का कहना हुआ की परीक्षा दिलाने आए अभिभावकों को न तो बैठने के लिए और ना ही ठहरने के लिए ही यहां कोई व्यवस्था है ना ही कोई सेड ही है,जिसके चलते सभी अभिभावकों को गर्मी के चिलचिलाती धूप में परेशानी का सामना करना पड़ता है साथ ही ठंड के मौसम में भी कपकपाती ठंड से यहां परेशानी होती है और बारिश में कितनी परेशानी होती है इसका नजारा आप जीता जागता सबूत दिव्यांशु की मौत और भास्कर की नाजुक स्थिति देखकर लगा सकते हैं। वहां के परीक्षार्थियों ने यह भी कहा कि इस संस्थान के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं सुनते हैं। घटनास्थल पर पुलिस भी काफी देर से आई ,शायद पुलिस समय पर आती या परिक्षा सेंटर के पदाधिकारी कुछ अपना योगदान दिखाते तो शायद इन लोगों की जान बच सकती थी। मीडिया से बात करते हुए घोघा पक्की सराय के रहने वाले भास्कर के भाई ने कहा कि बारिश में घर में लोग सुरक्षित रहें, पेड़ के नीचे ना आए बारिश में वज्रपात ज्यादा से ज्यादा पेड़ों के ऊपर ही असर करता है और अपना विकराल रूप दिखाता है, बारिश के समय पेड़ के नीचे छुपने से ही मेरे भाई की यह स्थिति हुई, इसलिए आप सभी से अनुरोध है आपलोग भी बारिश में पेड़ों के नीचे न आने की कोशिश करें।




