प्रशान्त कुमार!

बेगूसराय में बलान नदी में डूबने से एक एक युवक की मौत हो गई है । घटना खोदावंदपुर थाना के बलान नदी की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नुरुल्लहपुर वार्ड नंबर 6 निवासी रामनारायण सहनी के पुत्र रंजीत सहनी 18 जुलाई की शाम मछली मारने बलान नदी में गया था अत्याधिक पानी एवं तेज धार होने के कारण वह पानी में डूब गया। आज सुबह उसकी लाश खोदावंदपुर के बलान नदी किनारे स्थानीय लोगों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने नदी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।




