बारात जा रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोगों की मौत 6 की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल क्षेत्र अंतर्गत लौकहा थाना से एक जबरदस्त हादसा की खबर सामने आ रही है। जहां बारात जा रही डीजे रथ की वाहन खंभा से टकरा गई, जिसमे तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी और छे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज को लेकर डीएमसीएच और पीएमसीएच रेफर किया गया। घटना लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकहा स्टेशन के पास की है। बारात नेपाल के गोविंदपुर से भारत के नहरी सिसवार गांव जा रही थी तभी ये हादसा हुई। हालांकि ग्रामीणों की माने तो रेफर हुए लोगों में से भी दो लोगों की मौत होने की सूचना है। ऐसे में चार लोगों की मौत की बात कही जा रही है। अंधरामठ थाना के इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित नेउर गांव से बारात में शामिल डीजे लदा पिकप रथ अनियंत्रित होकर लौकहा रेलवे गुमटी के समीप खंभे से जा टकराई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों में जुट गये। गांव वालों का माने तो चार लोगो की मृत्यु हुई है। हमला की पुलिस तीन लोगों की मौत की बात कह रही है। दूल्हा और बारात गंतब्य स्थान पर पहुंच चुका था। लेकिन डीजे वाहन काफी पीछे रह गया था। दूल्हा सुमन सदाय की शादी में बारात जा रही थी। मृतक की पहचान नेऊर और कलरीपट्टी गांव के निवासी के रूप में हुई है। घटना में नेपाल के युवक की मौत की भी बात बताई जा रही है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। इधर घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। पीड़ित सभी महादलित समुदाय से आते हैं और काफी गरीब हैं। स्थानीय जिला पार्षद मलखान सिंह ने कहा मृतक के परिजनों को मुआवजा के लिए प्रशासन से मांग की गई है। पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहयोग व सहायता दिया जाएगा। इस बाबत फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने तीन मौत की पुष्टि की है।

Join us on:

Leave a Comment