रिपोर्ट- निभाष मोदी!
भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपका शरीर सिहर जाएगा, एक महिला ने अपने ही खेत से सुबह का खाना बनाने के लिए साग तोड़ा फिर क्या था वही सांग तोड़ना उसे महिला के लिए भारी पड़ गया महिला को उसके पति ससुर सास देवर सहित ससुराल वालों ने वही खेत में पीट पीट कर हत्या कर दी, यह राज तब खुला जब मृतका की 6 साल की बेटी पल्लवी ने सारी बातें सबों के सामने रख दी ,ताजा मामला बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव का है जहाँ की रहने वाली कंचन देवी की साग तोड़ने को लेकर पति,ससुर, सास,देवर सहित ससुराल वालों से कहा सुनी हुई और यह बात बड़ा रूप ले लिया और गुस्से में सबों ने मिलकर उस महिला को पीठ पीठ कर मार डाला।
दरअसल मृतका कंचन देवी की शादी 2012 में बाथ थाना क्षेत्र के कष्टीकरी गांव के रहने वाले अजीत ठाकुर के साथ हुई थी शादी के बाद से ही ससुराल वाले मृतका के साथ मारपीट किया करते थे वही कल कंचन के द्वारा खेत में लगाए गए पालक के साग को काट लिया था इसके बाद पति, सास और ससुर सहित ससुराल वालों ने महिला की बांधकर जमकर पिटाई की वहीं महिला को जबरदस्ती जहर भी खिला दिया गया, मृतका की 6 साल की बेटी पल्लवी के सामने सारी घटना को अंजाम दिया गया जिसको लेकर मासूम बच्ची भी बता रही है कि सभी लोगों ने पहले उसकी मां की बांध कर पिटाई की और उसके बाद जहर खिलाकर हत्या कर दी गई ।
वहीं घटना के बाद पुलिस ने मृतका का की सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है, पति अब भी फरार चल रहा है।




