धूमधाम से निकली शिव बारात, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा शहर!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

आज देवों के देव, महादेव यानि भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि है। शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारें गूंजते रहे। वही बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट , जंगलिया बाबा ,बाबा बिलेश्वर नाथ ,नीलकंठेश्वर मंदिर समेत नगर के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए प्रातः से ही महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई । प्रोफेसर कॉलोनी जंगलिया बाबा मंदिर समेत जिले के कई शिवालयों से गाजे-बाजे के साथ शिवजी की बारात निकाली गयी।भक्ति गीतों पर भूत-पिशाचा और श्रद्धालु खूब झूमे।
इस मौके पर आयोजक ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार आज के ही दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह हुआ था । इसलिए आज के दिन भगवान शिवलिंग की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान भोले शंकर की पूजा करते समय बिल्वपत्र, शहद, दूध, दही, शक्कर और गंगाजल से जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों का बेड़ा पार करते हैं।

बाइट।भवानी सिंह श्रद्धालु
बाइट।परमेश्वर प्रसाद श्रद्धालु(सफेद शर्ट)

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें