रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
अय्याश व रंगबाज दरोगा परोसी राष्ट्र नेपाल में धर दबोचा गया
मधुबनी में पदस्थापित एक दरोगा पर लगा अय्याशी और रंगबाजी का आरोप।
गर्ल फ्रेंड के साथ पिस्टल लहराते परोसी राष्ट्र नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा।मामला अररिया संग्राम थाना के दारोगा अमन सिंह से संबंधित है।
एसपी शूशील कुमार ने झंझारपुर डीएसपी को दिया पूरे मामले के जांच का आदेश।
दरोगा के करतूत से पुलिस की खाकी का एक बार फिर दागदार और शर्मसार होने का मामला चर्चा में है। घटना की जानकारी मिलते ही चौक- चौराहो से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल अड़रिया संग्राम थाना में पदस्थापित एसआई अमन सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक लड़की को स्कूटी पर बैठाकर सिविल ड्रेस में सर्विस रिवाल्वर के साथ परोसी राष्ट्र नेपाल घूमने गया था। जहां तालाब में नौकायान के दौरान दारोगा को हथियार लहराते नेपाली पुलिस ने लड़की के साथ धर दबोचा और पिस्टल जब्त कर लिया।

नेपाल प्रशासन के द्वारा पूछताछ के दौरान अमन सिंह ने खुद को अड़रिया संग्राम थाने का एसआई बताया। नेपाल पुलिस अधीकारियों ने घटना की जानकारी मधुबनी पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को दी। जानकारी प्राप्त होते ही मधुबनी पुलिस द्वारा दरोगा को नेपाल से अड़रिया संग्राम थाना लाया गया। जहां मामले की छानबीन मधुबनी पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले को लेकर एसपी सुशील कुमार ने बताया है कि पिस्टल लेकर नेपाल जाने और हथियार लहराने के मामले में तत्काल दरोगा को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी झंझारपुर को निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट– सुशील कुमार एसपी मधुबनी