रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
पुलिस ने कहा: घटना की जल्द कर लिया जाएगा उद्भेदन
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गांव के समीप एक युवक को जख्मी कर बाईक, नगद और मोबाइल छीन कर अपराधी द्वारा निकल भागने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे का बताया जा रहा है। घटना के बाद इस बात कि सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दिया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जख्मी युवक एवं परिजन से अस्पताल पहुंच कर पूछताछ किया। जख्मी युवक की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के नरार घाता टोल का विशेश्वर यादव का पुत्र श्याम कुमार यादव 26 वर्ष के रूप में किया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे युवक नवटोल घोड़बंकी गांव से जा रहा था। इसी क्रम में मढिया गांव के निकट एक बाईक पर तीन अज्ञात सवार व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। तीनों अपराधियों ने उन्हे रोककर मारपीट करने लगा और जेब से 25,000 रुपया नकद एवं एक मोबाईल लेकर भाग निकला। घटना की सूचना युवक ने अपने ससुर जैसी लाल यादव को दिया। परिजन ने आनन फानन में जख्मी हालत में युवक को चाटना स्थल से उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल युवक का उपचार किया। जख्मी पिरीत युवक ने थाना पुलिस को आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहन जांच परताल के बाद मामले के उद्भेदन करने मे जुट गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस आगे कारवाई कर रही है। घटना का उद्भेदन जल्द ही कर लिया जायेगा।




