नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में इन दोनों महिलाओं से गले की चैन छीने की घटना में वृद्धि हुई है मोटरसाइकिल सवार दो उच्चका ने एक महिला शिक्षका के गले से चैन छीने की वीडियो सामने आया है। दरअसल बेगूसराय में चोरी और छिनतई की घटना लगातार बढ़ती जा रही है एक बार फिर 21 फरवरी की शाम महिला शिक्षिका से मोटर साईकिल सवार दो अपराधियों ने चेन झपट कर फरार हो गया। चेन स्केचिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो अब सामने आया है। आप इस तस्वीरों में देख सकते हैं कि एक महिला शिक्षिका पैदल जा रही थी तभी सामने से आ रहा मोटर साइकिल सवार दो अपराधी महिला के पास पहुंचते ही उसकी चेन खींचकर फरार हो गया। पूरी घटना बेगुसराय लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 की है। बताया जाता है कि कन्या मध्य विद्यालय बिहट की शिक्षिका संजू कुमारी 21 फरवरी की शाम घर लौट रही थी तभी मोटर साईकिल सवार अपराधी ने उसकी चेन छीन कर फरार हो गया । पीड़ित शिक्षिका ने लोहिया नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। अब पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।




