रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना पहुंचे उत्तर प्रदेश के
उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में एनडीए को सभी सीटों पर जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों और बिहार के सभी 40 सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत पक्की है उन्होंने दावा किया की उत्तर प्रदेश में सपा बसपा और कांग्रेस के खाते भी नहीं खुलेंगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 60 फ़ीसदी आबादी भाजपा गठबंधन पर अपना भरोसा रखती है और 40 फ़ीसदी आबादी में ही बटवारा है बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि 40 फ़ीसदी बचे हुए आबादी पर भी भाजपा से सेंधमारी करेगा और अगले चुनाव में भारी मतों से विजई होगा




