सांसद अशोक यादव ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से लग जाएँ कार्यकर्त्ता!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के नव निर्मित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सभागार में पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर झा के अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र यादव के संचालन में मधुबनी लोकसभा में परने वाले सभी पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं लाभार्थी संपर्क टोली के पदाधिकारी प्रभारी का बैठक आयोजित किया गया।बैठक मे उपस्थित मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक यादव एवं निवर्तमान प्रदेश महामंत्री साथ ही उजियारपुर लोकसभा के प्रभारी सुशील चौधरी, मधुबनी लोकसभा प्रभारी अर्जुन सहनी किसान, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर के साथ ही लाभार्थी संपर्क अभियान के सभी पदाधिकारी, सभी संयोजक, सहसंयोजक शामिल हुए। इन सभी पार्टी पदाधिकारियों के उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला के द्वारा पार्टी द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा किया गया। फिर एक बार मोदी सरकार। आशीर्वाद दिल से मोदी फिर से, के नारो को बुलंद करते हुए स्थानीय सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए दिल से समर्पित होते हुए कार्यक्रम में लग जाने का आग्रह किया। वही मधुबनी के मेयर अरुण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटें चुनावी मोड में रहते हैं। इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर मोदी 3 भी जबरदस्त और ऐतिहासिक तौर पर देश में पुनः मोदी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील चौधरी ने मधुबनी लोकसभा के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की लाभार्थी संपर्क योजना कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाना है और इस कार्यक्रम को सफल बनाना है। अपने अध्यक्षीय संबोधन मे जिला अध्यक्ष शंकर झा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं संयोजकों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे, वरुण सिंह, प्रधान सुधा, संजीव बदल, सुनील मिश्रा, मनोज कुमार मुन्ना, राजीव झा, प्रशांत ठाकुर, कुशेश्वर कुशवाहा, जन्मेजय सिंह, रणधीर ठाकुर, राधा देवी, अजय भगत, सुबोध चौधरी, बगिसकांत झा, बीना मिश्रा, जामुन सहनी, धीरेंद्र कुमार, रामू सिंह, श्रवण पूर्वे, आदित्य झा, अशोक राम, सक्सेना सिंह, मनीष झा, रामविलास भारती, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला के सभी पदाधिकारी कार्यशाला में मौजूद थें। सुभाष झा, दिलीप ठाकुर, बबलू गुप्ता, सुधीर सिंह,अशोक पासवान, मुकेश सिंह, देवचंद राजा, अनिरुद्ध यादव के साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment