महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 23 फरवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व० मनोहर जोशी एक प्रख्यात राजनेता थे। स्व० मनोहर जोशी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला था। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल महाराष्ट्र प्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख

की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें