शिवचर्चा सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं पर गिरा हाई टेंशन वायर, आधा दर्जन जख़्मी

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय मे हादसा 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार गिरने से आधा दर्जन महिला जख़्मी, बखरी थाना के मोहनपुर की घटना

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है 11 हजार बोल्ट बिजली की तार गिरने से आधा दर्जन महिला बुरी तरह से झुलस गई है घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है दरअसल बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में बिजली का हाइटेंशन तार गिरने से बड़ा हादसा हो गाय है। तार की चपेट में आने से आधा दर्जन महिलाएं बुरी तरह झुलस गई हैं। सभी घायल महिलाओं को आनन-फानन में एंबुलेंस से बखरी PHC भेजा गया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महानपुर गांव के वार्ड -7 में दोपहर करीब दो बजे शिव चर्चा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था कि तभी सत्संग स्थल के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्टेज का हाइटेंशन तार गलकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई और करंट के चपेट में आई महिलाएं बुरी तरह झुलसने लगी। इस घटना में सत्संग सुन रहे आधा दर्जन महिलाए करंट लग गई हैं उनमें से ज़्यादातर महिलाओं का शरीर बुरी तरह जल गया है। बताया जाता है कि महिल का शरीर बहुत अधिक जलने से स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरभ ने बताया कि इस घटना में आधार दर्जन महिलाएं घायल हुई है जिसका इलाज पीएससी में कराया गया उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है जहां इलाज चल रहा है अभी स्थिति सामान्य है और जिला प्रशासन पूरी तरह से निगरानी कर रही है।
बाइट: सन्नी कुमार सौरभ अनुमंडल
पदाधिकारी बखरी
बाइट: जयमंत्री देवी घायल के परिजन
बाइट:-चंद्रभूषण चौधरी घायल महिला के पति

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें