रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले के विभिन्न थाना का निरीक्षण किया ।पहली बार विभिन्न स्थानों में पहुंचे एसपी ने थाना अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी को थाना के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी लिया। इसके बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना में क्या तैयारी है इसकी जायजा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव को लेकर फरार वारंटियो एवं अभियुक्तों को हर हाल में गिरफ्तार करने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारी को दी गई है ।इसके अलावा सभी कांडो का निष्पादन करने की भी निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला थाना के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है निर्माण कार्य किस स्थिति में पहुंची है इसका भी जायजा लिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब हमारे थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान संसाधनों से मजबूत रहेंगे तो उन्हें अपने कार्यों को निष्पादन करने एवं पुलिसिंग करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी इस मौके पर एसपी नेजिला मुख्यालय के एसडीपीओ कार्यालय ,नगर थाना, एससी एसटी थाना ,महिला थाना समेत सभी थानों का निरीक्षण किया और थाना अध्यक्षों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किया।
बाईटअरविंद प्रताप सिंह ,एसपी, जहानाबाद




