सांसद सिग्रीवाल ने भारत माता मूर्ति एव पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार!


महाराजगंज (सिवान) बीजेपी के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शहर के शहीद फुलेना प्रसाद स्मारक परिसर में भारत माता की मूर्ति एवं फुलेना प्रसाद श्रीवास्तव पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया । इस मौके पर बोलते हुए सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान में बहुत सारे कार्य किए हैं। जब हम स्वतंत्रता सेनानियों को और शहीदों को याद रखेंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी उनका सम्मान देती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व में अपना डंका बजा रहा है और यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण सफल हो पाया है। इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानीयो के परिजनों गण्यमान्य लोगों तथा मीडिया कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने बताया कि यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और इसे जल्द ही तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा इस इलाके के जितने भी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल हैं उनको भी खूबसूरत किया जाएगा, ताकि लोगों को उनसे प्रेरणा मिल सके मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन कुमार पद्माकर ने किया। इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सुप्रिया कुमारी, महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शक्ति शरण प्रसाद, नगर पंचायत बसंतपुर के अध्यक्ष अमित कुमार, नगर पार्षद हरेन्द्र श्रीवास्तव,संजय सिंह राजपूत, त्रिपुरारी शरण सिंह, पतिराम सिंह,अजय सिंह,मनीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment