रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
चलो गांव की ओर अभियान भारतीय जनता पार्टी के एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत 9.10 एवं 11 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर अपने-अपने आवंटित पंचायतों में प्रवासी कार्यकर्ताओ के रूप में पार्टी के नेता कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में आईटी सेल जिला संयोजक राजीव झा ने झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के राजनगर विधानसभा 37 राजनगर मंडल के पटवारा उत्तरी पंचायत स्थित शक्ति केंद्र पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों के बीच अपनी बात को रखा। इस दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान, पन्ना प्रमुख, निर्धारण प्रत्येक बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण, वंचित परिवार के लोगों से मिलकर उनसे लोकसभा चुनाव में लग जाने, मंदिरों के पुजारी मठों के मठाधीशों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र हित में चलाए जा रहे दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा किया। इस दौरान राजीव झा ने पीएम विश्वकर्म योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मन निधि, धारा 370, कॉमन सिविल कोड से लेकर श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा जैसे कई सारे मुद्दों पर लोगों के बीच अपनी बात को रखते हुए उन्हें इन सभी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रमुख विमल कुमार राय, बूथ अध्यक्ष अजय कुमार , भाजपा नेता संजय सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री नवीन सिंह, मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, श्री नारायण ठाकुर, सुधीर सिंह, बालमुकुंद सिंह, भाजपा महिला नेता विभा देवी, भारत लाल राय, राम विलक्षण के साथ ही कय लोग मौजूद थे। वही श्री झा ने एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर केन्द्र सरकार के उपलब्धि से अवगत कराया।




