:- रवि शंकर अमित!
बाइक और शराब बियर के साथ कथित फर्जी पत्रकार गिरफ्तार.
मोकामा के हाथीदह थाना द्वारा बाइक से शराब ले जा रहे एक कथित फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से साढ़े सात लीटर विभिन्न ब्रांडो की महंगी विदेशी शराब जब्त की गई है!
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हथिदह थाना द्वारा हाथीदह स्टेशन के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था इसी दौरान प्रेस का स्टीकर लगे एक बाइक सवार को ज़ब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वह मरांची की ओर भागने लगा जिसे मरांची थाना के सहयोग से हाथीदह पुलिस ने खड़ेदकर गिरफ्तार कर लिया!
ज़ब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से कई ब्रांड की विदेशी शराब और बियर निकला, जिसकी कुल मात्रा साढ़े सात लीटर बताई गई है! सूत्रों से मिली
जानकारी के अनुसार आरोपी एक फेसबुक पेज चलाता है और उसी की आड़ में अवैध वसूली तथा शराब का धंधा करता है! उक्त युवक की पहचान बेगूसराय जिले के पचम्बा गाँव निवासी अमित कुमार पिता आलोक कुमार के रूप में हुईं है! थानाध्यक्ष निधि कुमारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया की इस मामले में पुलिस आगे की करवाई में जुटी हुई है!




