प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में उधार पैसा मांगने पर बुजुर्ग दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।दरअसल बेगूसराय में सिगरेट और गुटखा के रूपया मांगने पर वृद्ध दुकानदारों भोला साह को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिससे इलाके में हरकांप मच गई है और लोग दहशत में है। घायल बुजुर्ग दुकानदार भोला साह का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पुरा घटना बेगुसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केथामा गांव की बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केथामा गांव में बुजुर्ग दुकानदार भोला साह अपने घर के दुकान पर दुकानदारी कर रहे थे इसी दौरान गांव के अपराधी किस्म के रवीश कुमार उर्फ बंगा यादव अपने दो-तीन साथियों के साथ दुकान पर आए और बुजुर्ग दुकानदार से सीक्रेट और गुटका ले लिया जिसका लगभग एक सौ हुआ था जब दुकानदार रुपया मांगने लगे तो अपराधियों ने उसे पिस्तौल निकाल कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा इसी दौरान एक गोली बुजुर्ग दुकानदार के बाईं जांघ में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनंन-फानन में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल बेगुसराय लेकर आया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सुचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी गई है। सुचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बाइट: भोला साह घायल
बाइट: अमित कुमार घायल का पोता




