पत्रकार ने सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचा कर मानवता का दिया परिचय!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

घायल को बाइक सवार ने धेपुरा कट के पास एनएच 57 पर फेककर हुआ फरार

मधुबनी जिले के अररिया ओ पी क्षेत्र मे सरक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाने के बजाय दो बाइक सवार युवकों ने मानवता को शर्मसार करते हुए धेपुरा कट के नजदीक एनएच 57 पर फेंककर फरार हो गया। घायल को फेंकते हुए खेत में काम कर रही महिलाओं ने देख कर जोर से सोर मचाने लगी। महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन लोग तमाशबीन बने 20 मिनट तक खरे रहे। लेकिन किसी ने भी घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। मौजूद लोगों के द्वारा एम्बुलेंस को फोन किया गया लेकिन देर तक एम्बुलेंस नहीं पहूंच सका। इसी बिच वहां धायल के लिए देब दूत बन कर पत्रकार सह समाजिक कार्यकर्ता रितेश कुमार राय पहुचें। उन्होंने देखा कि सरक दुर्घटना में घायल वृद्ध खून से लथपथ जमीन पर बेसुध परा हुआ है। उन्होंने इंसानियत और मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए सरक से जा रहे टेम्पो को रोका और मौजूद लोगों के मदद से टेम्पो में घायल को लादकर नजदीक के ट्रामा सेंटर अस्पताल पहूंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नही रहने के कारण तकरीबन एक घंटा तक मरीज स्ट्रेचर पर परा जिवन मौत के बिच जूझता रहा। इस बाबत अस्पताल में मौजूद अररिया संग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार झा ने सिविल सर्जन मधुबनी को दूरभाष पर एंबुलेंस नही होने की जानकारी दी। फिर जाकर झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल से एम्बुलेंस भेजा गया। तब तक घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके थें। धायल को एम्बुलेंस से परिजनों के साथ झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।
घायल की पहचान अररिया संग्राम ओपी क्षेत्र के पिपरौलिया गांव का स्वर्गीय जनक चौपाल के 72 वर्षीय पुत्र बिलट चौपाल के रूप किया गया है। वही पत्रकार रितेश कुमार राय द्वारा पूर्व में भी सरक हादसे में घायलों को कई बार अस्पताल पहुंचाया गया है। इस नेक कार्य को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया जा चुका हैं।

Join us on:

Leave a Comment