जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा EVM एवं VVPAT का निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

लोक सभा आम निर्वाचन 2024 में ई.वी.एम./वी.वी. पैट संबंधी निर्वाचन कार्यों में कमिशनिंग एवं डिस्पैच को लेकर एम.आई.टी. में स्थित भवन परिसर तथा स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, वरीय कोषागार पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अपर समाहर्ता राजस्व सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया की चिन्हित भवनों और स्थलों पर अनुमानित मैपिंग कर लें, जिससे की आवश्यकतानुसार सभी कार्य सुचारू ढ़ंग से हो सके। चिन्हित भवनों स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारी हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया। बताते चले की 11 विधान सभा क्षेत्र, 02 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में विभाजित है। 06 विधान सभा मुजफ्फरपुर लोक सभा और वैशाली लोक सभा उक्त दोनों भवन/परिसर में दो अलग-अलग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के ई.वी.एम. का कमिशनिंग एवं डिस्पैच का कार्य किया जायेगा।

Join us on:

Leave a Comment