रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
विधायक ने कहा डबल इंजन की सरकार में तेजी के साथ अब होगा विकास
विधायक ऐक्षीक कोष से दो स्नान सह छठ घाटों का किया उद्घाटन
मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र स्थित दो तालाबों में तैयार स्नान सह छठ घाटों का उद्घाटन स्थानीय विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने किया। प्रखंड क्षेत्र के चानन गांव एवं मढ़िया पंचायत के महादेव मंदिर के पास की तालाब में बने दोनों स्नान घाट का क्रमशः खजौली विधानसभा के विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत अपने ऐक्षीक कोष से दोनों स्नान सह छठ घाटों का निर्माण तकरीबन 23 लाख की लागत से विधायक द्वारा करवाया गया है। इस मौके पर विधायक ने कहा है कि संम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र में सरक, शिक्षा एवं अन्य जन सरोकार से संबंधित कार्य के मामले में काफी कार्य हुआ है। वही बचे हुए समय में बाकी बचे कार्य को डबल इंजन की सरकार में पूरा कर लिया जाएगा। आगे विधायक ने कहा विकास कार्य मे अब तेजी आएगी। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य के श्रेणी में लाना है। डबल इंजन की सरकार में अब विकास तेज रफ्तार से होगा। मौके पर भा जा पा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर,पूर्व जिला महामंत्री हरिश्चन्द्र शर्मा,विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, डामु पंचायत के मुखिया नवल किशोर झा,वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्र भूषण झा,पवन पांडेय, बूथ अध्यक्ष चंदन महतो, धर्म नाथ पूर्वे,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सिंह सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे। जहां लोगों ने विधायक द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों को लेकर जमकर तारीफें किया।




