बेगूसराय के अमित कुमार सिंह “गप्पू” बने ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय जिला के के मंझौल पंचायत 1 वार्ड 2 निवासी पूर्व भाजपा कार्यकर्ता रमाशंकर प्र. सिंह एवं रामरेखा देवी के पुत्र अमित कुमार सिंह गप्पू को अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें प्रांतीय अधिवेशन में अमित कुमार सिंह गप्पू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं संगठनात्मक दृष्टिकोण से मंझौल जिला केन्द्र से राज्य विश्वविद्यालय संयोजक कन्हैया कुमार, प्रान्त छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा शांडिल्य, जिला प्रमुख रविराज सिंह, जिला संयोजक राजदीपक गुप्ता, सहसंयोजक रवि कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, अग्निवेश, प्रियदर्शनी झा, मनीष कुमार के नाम की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव ने घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू ने कहा कि विश्वस्तर के छात्र संगठन के द्वारा मुझे एवं मेरे पूरी टीम को आगे बढ़ाने का जो काम किया है इसके लिए पूरी टीम विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए पूरे तन-मन से संगठन के कार्य को समाजहित, राष्ट्रहित, देशहित में काम करने का प्रयास करूँगा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समाज के सभी वर्गों से युवा साथियों की टीम को शुभकामनाएँ एवं बधाई मिल रहा है। इसके लिए पूरी टीम समाज के सभी वर्गों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती है। इस ऐतिहासिक मौके पर बधाई देने वालों में पूर्व सांसद रामजीवन सिंह, पूर्व मुखिया कुमार अनिल, मुखिया प्रतिनिधि विपिन सिंह, समाजसेवी फूदो सिंह, मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया अरुण सिंह, वर्तमान मुखिया विकेश कुमार उर्फ ढुनमुन, राजेश कुमार उर्फ रामलोली, मंझौल 1 सरपंच सुरुचि देवी, पूर्व भाजपा कार्यकर्ता रामशंकर प्र. सिंह, पूर्व पुस्तकाध्यक्ष विजयशंकर, पूर्व शिक्षक कार्तिक सिंह, केदार सिंह, बबीता देवी, चुलबुल, खड़गनारायण सिंह डब्ल्यू, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, उपाध्यक्ष गौरव कुमार, आशीष, कॉलेज अध्यक्ष मनीष भारती, उपाध्यक्ष करण कुमार, राधे सिंह, आकाश पासवान, सुमित सिंह, सत्यम कुमार, अमृतांशु कुमार, गोपी कुमार, नेहा कुमारी, पल्लवी कुमारी, ज्योति कुमारी, अंशु कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि पंकज कुमार, महेन्द्र सावित्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव नयन, आरसीएस कॉलेज प्रिन्सिपल डॉ फ़ूलो पासवान, डॉक्टर ऋषिकेश कुमार, डॉ रुक्मिणी रमण मिश्रा, डॉ विपिन कुमार, डॉ रविकान्त आनंद, शिवकुमार सिंह, मनोज भारती, शरद कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, शालिग्राम सिंह, शिक्षक नवीन सिंह, इंस्पेक्टर अजीत कुमार, अमर कुमार, मनीष कुमार, केशव कुमार, शिवम कुमार, संजय सिंह, रजनीश सिंह, जयशंकर भारती, इफ्तिखार आलम, चन्दन कुमार, मोहन सिंह, अनिल सिंह, विजय सिंह, झुन्ना सिंह आदि ने ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ देते हुए इन सभी युवा पीढ़ी का मनोबल बढ़ाने का काम किया। इनके नेतृत्व में समाज आगे बढ़े इसके लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ दी।

Join us on:

Leave a Comment