कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को सोनहन थाना अंतर्गत ग्राम खैरा में मासूम की चाकू मार कर हत्या कर दी गई । मृतक खैरा गांव निवासी कुमार राम का 14 वर्षीय बेटा सुजीत राम है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। नाबालिग की हत्या की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर हत्या सूचना मिलते ही खैरा गांव जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ऊर्फ लल्लू पटेल पहुंचे।
इधर जिला परिषद सदस्य ने बताया कि खैरा गांव के कुमार राम का 14 वर्षीय बेटा सुजीत राम एक फरवरी दिन बृहस्पतिवार को अपने घर पर था। शाम में करीब छह बजे उसके मोबाइल पर फोन करके किसी ने उसको बुलाया। शाम में गये किशोर देर रात्रि तक घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसके खोज में निकले। गांव के ही तालाब के पास निर्मित एक घर में उसका शव पाया गया। सुचना पर रात्री मे मौके पर सोंनहन व भभुआ थाने की पुलिस पहुंची और सुबह मे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
जिला परिषद सदस्य विकास सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कैमूर व सोनहन थाना प्रभारी को मोबाइल पर सूचना देते हुए तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। वहीं परिवार को आर्थिक सहयोग करते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि सरकार के द्वारा मिलने वाली एससी एसटी के तहत व पारिवारिक लाभ का भी सरकारी जो भी मुआवजा होगा। तत्काल परिवार को दिलाया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया रामकुमार राम, हीराराम, संतलाल राम प्रदीप पटेल, रतन पटेल, अजीत पटेल, वशिष्ठ राम, रमेश बिन्द, राजवंश कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




